Posts

Showing posts from April, 2020
सत्यमेव जयते!

UP Police Commissioner System | पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू

वर्तमान में देश के 15 राज्यों के 71 महानगरों में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था लागू है। इसके अलावा लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्य नाथ ने 14 जनवरी 2020 को इसकी घोषणा करते हुए कहा हमारी सरकार ने पुलिस व्यवस्था सुधार दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को मजूरी दे कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लिया यह निर्णय अति आवश्यक है। क्या होती है पुलिस आयुक्त प्रणाली इस प्रणाली के तहत किसी विशेष जिले में (आमतौर पर महानगर में) जो शक्तियां प्रशासनिक अधिकारियों ( वरिष्ठ IAS अधिकारी या जिलाधिकारी) के पास होती हैं। वह शक्तियां पुलिस कमिश्नर को दे दी जाती हैं ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस कमिश्नर बिना किसी रूकावट के बिना किसी प्रतिबंध के कानूनी कार्यवाही को पूर्ण कर सकें और पुलिस को प्राप्त विशेष शक्तियों (सामान्य पुलिसिंग) के इस्तेमाल करने के लिए किसी प्रशासनिक अधिकारी से इजाजत ना लेनी पड़े। क्योंकि इस प्रणाली में पुलिस बल के  सर्वोच्च अधिकारी के पास कानून व्यवस्था को बनाए

Lockdown | क्या होता है लॉकडाउन? | क्या होता है यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है?

क्या होता है लॉकडाउन? लॉकडाउन एक ऐसी इमरजेंसी व्यवस्था होती है। लॉकडाउन द्वारा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अधिक भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जाता है। यह व्यवस्था संपूर्ण देश, कुछ राज्य या कुछ जिलों या फिर किसी एक मोहल्ले में लगाई जाती है। आपदा, महामारी या दंगा आदि के समय भीड़ को काबू करने के उदेश्य से केंद्र सरकार, या राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन इस व्यवस्था को लागू कर सकता है। इस व्यवस्था में एक बड़ी आबादी को महामारी या आपदा से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जाता है तथा उन्हें घर से बाहर निकलने पर पूर्णतयः मनाही होती है। सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी व प्राइवेट संस्थान व दुकानें, बाजार, फैक्ट्रियां, सर्वजनिक स्थल, पर्यटन स्थल, परिवहन इत्यादि बंद करने का आदेश जारी किया जाता है। लेकिन इस समय कुछ जरूरी व जीवन सेवाएं खुली रहती हैं- जैसे अस्पताल, बैंक, मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान खुले रहते हैं. मीडिया, फायर डिपार्टमेंट, हेल्थ इंस्फ्रास्ट्रचर, बिजली, पानी, साफ़-सफाई की सेवाएं निरंतर रहती हैं।   खाने पीने की वस्तुएं अनाज, दूध, ब्रेड, बिस्किट की दुकानें खुले रहते

भारत के लिए जरूरी नहीं है लॉकडाउन? | भारत सरकार का यह फैसला देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देगी?

चीन के वुहान प्रांत से शुरू हुई एक विश्वव्यापी महामारी कोरोना ने देखते-देखते विश्व के सभी देशों को अपने चपेट में ले लिया। आज यह महामारी विश्व की किसी भी देश से अछूती नहीं है। मौत का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज विश्वभर में लगभग 910352 से अधिक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति हो चुके हैं और अब तक कुल 45500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका जैसे संपन्न देश भी में भी कोरोना के लगभग 199860 लोगो को इस महामारी से पीड़ित हैं। आज विश्व के बड़े से बड़े देश कोरोना जैसी महामारी के आगे घुटने टेकते नजर आ रहे हैं। ईरान, इटली जैसे देशों का आंकड़ा यह बताने के लिए काफी है कि महामारी किस कदर मौत का तांडव कर रही है। लगभग 8 करोड़ की आबादी वाले देशों में 13000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में भारत जैसे विशाल जनसँख्या वाले देश के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। वर्तमान समय में देश की आबादी लगभग 130 करोड़ से अधिक है। इतने विशाल जनसंख्या वाले देश में इस महामारी के क्या परिणाम हो सकता है इसका अंदाज़ा सहज लगाया जा सकता है। इसका अनुमान हम आसानी से लगा सकते हैं। कोरोना प्रभावित देशों की सूची दे

लीगल खबरें आपके लिए!