सत्यमेव जयते! Join Us on YouTube

योजना

भारत सरकार सभी स्‍तरों पर समाज के गरीब तबके के लिए  समय-समय पर कल्‍याणकारी योजनाओं की घोषण करती रहती है। ये योजनाएं केन्‍द्रीय (केंद्र सरकार), राज्‍य विशिष्‍ट अथवा केन्‍द्र एवं राज्‍यों के बीच एक संयुक्‍त गठबंधन हो सकती है। 
सरकार की अनेक कल्‍याण योजनाओं में तथा उनके पहलुओं में -
  • अर्हक(पात्र) लाभानुभोगी,
  • लाभों का प्रकार, 
  • योजना का ब्‍यौरे इत्‍यादि शामिल हैं,
इन सभी योजनाओं की सूचना का सहज, सरल तथा एकल बिंदु वार देने का प्रयास किया है।

--------------------------------------------------------------

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की योग्यता आधारित कौशल प्रशिक्षण योजना है। इस कौशल प्रमाणीकरण योजना का उद्देश्य बड़ी संख्या में भारतीय युवाओं को परिणाम तथा योग्यता के आधार पर कौशल प्रशिक्षण लेने और अपनी आजीविका कमाने के लिए सक्षम बनाना है। इस भाग  में प्रमुख विशेषताओं, मूल्यांकन, प्रशिक्षण केन्द्रों आदि के रूप में इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Official Website : PMKVY

--------------------------------------------------------------

स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

स्वर्ण जयंती ग्राम (ग्रामीण) स्वरोजगार योजना (MGSY), ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा स्वयं रोजगार आरंभ करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले गरीब परिवारों की सहायता के लिए एक प्रभावी स्वरोजगार कार्यक्रम आरंभ करता है।

Official Website : MGSY

--------------------------------------------------------------

www.judicialguru.in

Comments

लीगल खबरें आपके लिए!