गूगल के द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में कोलकाता का एक लड़का Google 2022 प्रतियोगिता का विजेता बना है और भारत का नाम रोशन किया। श्लोक मुखर्जी का डूडल-'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज'-आने वाले वर्षों में भारत की वैज्ञानिक प्रगति को और गति देने के लिए उनकी आशा व्यक्त करता है। डूडल-'इंडिया विषयक पर आधारित प्रतियोगिता में श्लोक मुखर्जी का डूडल-"अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा.." पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। गूगल के आधिकारिक पैनल की ओर से डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के श्लोक मुखर्जी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में कक्षा 1-10 के बच्चों के लिए 100 से अधिक भारतीय शहरों से 115,000 से अधिक प्रविष्टियां थीं। Google ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा,"हमें विशेष रूप से खुशी हुई कि प्रौद्योगिकी की प्रगति और स्थिरता में कई डूडल आम विषयों के रूप में उभरी है।" प्रतियोगिता की थीम पर आधारित श्लोक का डूडल-"अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा..." आज पूरे दिन Google प...