अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए किसकी अनुमति ज़रूरी है? क्या कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रार विवाह पंजीकरण करने से इनकार कर सकता है? जानिए प्राविधान

गूगल के द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में कोलकाता का एक लड़का Google 2022 प्रतियोगिता का विजेता बना है और भारत का नाम रोशन किया। श्लोक मुखर्जी का डूडल-'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज'-आने वाले वर्षों में भारत की वैज्ञानिक प्रगति को और गति देने के लिए उनकी आशा व्यक्त करता है।
डूडल-'इंडिया विषयक पर आधारित प्रतियोगिता में श्लोक मुखर्जी का डूडल-"अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा.." पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
गूगल के आधिकारिक पैनल की ओर से डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के श्लोक मुखर्जी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में कक्षा 1-10 के बच्चों के लिए 100 से अधिक भारतीय शहरों से 115,000 से अधिक प्रविष्टियां थीं।
Google ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा,"हमें विशेष रूप से खुशी हुई कि प्रौद्योगिकी की प्रगति और स्थिरता में कई डूडल आम विषयों के रूप में उभरी है।" प्रतियोगिता की थीम पर आधारित श्लोक का डूडल-"अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा..." आज पूरे दिन Google पर ट्रेडिंग बना रहा
प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार विजेता के रूप में श्लोक का डूडल Google सर्च इंजन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के न्यूटाउन में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
श्लोक मुखर्जी ने विजेता के रूप में अपने डूडल की व्याख्या करते हुए कहा- अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत वैज्ञानिकों द्वारा मानवता की भलाई के लिए स्वयं के पर्यावरण के अनुकूल रोबोट को विकसित करेगा। भारत में पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और अधिक विकास करेगा और दुनिया में भारत का पक्ष मजबूत होगा।
Google ने कहा कि 20 डूडल को जजों की एक टीम द्वारा अंतिम रूप दिया गया, जिसमें टिंकल कॉमिक्स के एडिटर-इन-चीफ, कुरियाकोस वैसियन जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल थीं और उन्हें सार्वजनिक मतदान के लिए ऑनलाइन रखा गया था। Google पर सैकड़ों प्रविष्टियों से अंतिम रूप देने के लिए निर्णय मानदंड "कलात्मक योग्यता, रचनात्मकता, प्रतियोगिता विषय के साथ संरेखण, और अद्वितीयता और दृष्टिकोण की नवीनता" पर आधारित था। इन सभी मापदंडों पर अंततः श्लोक मुखर्जी को विजेता घोषित किया गया।
Comments