अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए किसकी अनुमति ज़रूरी है? क्या कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रार विवाह पंजीकरण करने से इनकार कर सकता है? जानिए प्राविधान

दरसल, 30 दिसम्बर 2022 के दिन एक के बाद के दुःखद समाचारों ने देश भर को झकझोर कर रख दिया।
फुटबाल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले फ़ुटबाल के जादूगर पेले का निधन हो गया तो टीम इन्डिया के चमकते सितारे ऋषभपंत एक कार दुर्घटना में घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसम्बर 2022 दिन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। किशिदा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार ने मां हीराबा के निधन पर एक शोक संदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि हम इस कठिन समय में उनके लिए की गई प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें। यही हीराबा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बीते बुधवार को मां से मिलने अहमदाबाद गए थे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपनी मां के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते थे। मां की तबीयत बिगड़ने पर प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे। हालांकि उसके बाद पीएम मोदी की मां की तबीयत में सुधार की बात कही जा रही थी। लेकिन सुबह अचानक 3.30 बजे उनका निधन हो गया।
निधन के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।"
यदि आप किसी मामले में निःशुल्क क़ानूनी सहायता चाहते हैं या किसी वरिष्ठ अनुभवी वकील से किसी प्रकार की क़ानूनी सलाह लेना चाहतें हैं तो हमसे Facebook, Whatsapp, Telegram, Instagram, YouTube, E-mail या Phone (Phone No: 83 18 43 71 52) आदि में से किसी भी प्रकार से संपर्क कर सकतें हैं। सभी सोशल मीडिया का लिंक इसी वेबसाइट पर ऊपर दिया गया है। साथ ही Judicial Guru® चैनल को YouTube पर अभी Subscribe करें। @judicialguru
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान ही पेले के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके चलते उनका निधन हो गया। पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने ही पेले को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हींने इंस्टाग्राम के जरिए दिग्गज़ फुटबालर पेले के निधन की जानकारी दी।
मैदान पर अपने करिश्माई खेल से लोगों को कायल कर देने वाले पेले अपने निजी जीवन में बेहद रोमांटिक और मिलनसार व्यक्ति थे। पेले ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। इनके अलावा उनका कई मॉडल और सिंगर्स से भी अफेयर रहे हैं। तीन पत्नियों से पेले 7 बच्चों के पिता भी बने। इन 7 बच्चों में 5 लड़कियां और दो लड़के हैं। यह सभी मिलकर हंसी खुशी रहते हैं।
यह विवाह 1960 के दशक में हुआ था। पहली पत्नी से 3 बच्चे हुए. इसमें दो लड़कियां और एक लड़का था। पहली शादी के कुछ सालों बाद ही पेले का ब्राजील की सिंगर Xuxa अफेयर शुरू हो गया था। इस कारण पेले की पहली शादी भी टूट गई। मगर फुटबॉल लीजेंड पेले और सिंगर Xuxa के बीच भी अफेयर ज्यादा नहीं चला। 1986 में दोनों अलग हो गए थे।
पेले ने दूसरी शादी Assiria Lemos Seixas से 1996 में की थी। इस दौरान पेले जुड़वां बच्चों के पिता बने। इस बार एक बेटा और एक बेटी हुई। हालांकि पेले की दूसरी शादी 12 साल चली और तलाक हो गया।
इसके बाद ब्राजील के लीजेंड पेले ने 2016 में कुबूल किया था कि उन्होंने तीसरी शादी Marcia Cibele Aoiki से की है। इस तीसरी शादी से भी पेले दो बच्चों के पिता बने। यह दोनों बेटियां हैं. पेले अपने परिवार के साथ बेहद खुश थे, लेकिन कैंसर के कारण जिंदगी की जंग हार गए।
Comments