अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए किसकी अनुमति ज़रूरी है? क्या कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रार विवाह पंजीकरण करने से इनकार कर सकता है? जानिए प्राविधान

AIBE की परीक्षा में दण्ड प्रक्रिया सहिंता से काफी प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए यह सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
इन सभी सवालों के जवाब के लिए भारतीय साक्ष्य अधिनयम के संभावित प्रश्नों का संकलन दिया जा रहा है जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। भारतीय साक्ष्य अधिनयम के मॉडल पेपर और गत वर्ष के पेपर के लिए वेबसाइट को कर लें और हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।
प्रश्न1- कोई व्यक्ति जिले के लिए लोक अभियोजक नियुक्त नहीं हो, सकता यदि उसका नाम-
उत्तर- जिला दंडाधिकारी की सूची में न हो
प्रश्न2- मजिस्ट्रेटों के न्यायालय के लिए एक पुलिस अधिकारी को सहायक लोक अभियोजक के रूप में कौन नियुक्त कर सकता है?
उत्तर- जिला मजिस्ट्रेट
प्रश्न3- हत्या के वाद में परीक्षण निम्न में से कौन न्यायालय कर सकता है?
उत्तर-अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश
प्रश्न4- दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 25 प्रावधानित करती है-
उत्तर- सहायक लोक अभियोजक की नियुक्ति के लिए
प्रश्न5- निम्नलिखित में से कौन-सा न्यायालय आजीवन कारावास के लिए दण्डनीय मामले का विचारण कर सकता है?
उत्तर- सत्र न्यायाधीश
प्रश्न6- ‘विशेष लोक अभियोजक’ की नियुक्ति के लिए कितने वर्षों का विधि व्यवसाय आवश्यक होता है?
उत्तर- 10 वर्षों तक
प्रश्न7-आजीवन कारावास का दण्डादेश निम्न में से किसके द्वारा पारित किया जा सकता है?
उत्तर- सत्र न्यायाधीश
प्रश्न8- भारतीय दंड संहिता के अधीन किसी अपराध का विचार किया जा सकता-
उत्तर- उपखंड अधिकारी द्वारा
प्रश्न9- दंड प्रक्रिया संहिता की धारा के अंतर्गत सहायक लोक अभियोजक की नियुक्ति की जाती है?
उत्तर- धारा 25
प्रश्न10- मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में अभियोजन संचालित करते हैं-
उत्तर-सहायक लोक अभियोजक
प्रश्न11- कोई सहायक सत्र न्यायाधीश निम्नलिखित में से कौन सा दण्डादेश पारित कर सकता है?
उत्तर- मृत्यु या आजीवन कारावास या 10 वर्ष से अनधिक अवधि के लिए कारावास के अतिरिक्त अन्य कोई भी दण्डादेश
प्रश्न12- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निम्न अवधि के कारावास का दंड आदेश पारित कर सकते हैं-
उत्तर- 7 वर्ष तक
प्रश्न13- प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट अधिकतम जुर्माना लगा सकता है-
उत्तर- ₹10000
प्रश्न14- 10 वर्ष की अवधि तक के कारावास का दण्डादेश निम्नलिखित में किसके द्वारा दिया जा सकता है?
उत्तर- सहायक सत्र न्यायाधीश
प्रश्न15-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कारावास के दंड की सजा पारित कर सकता है-
उत्तर- 7 वर्ष से अनधिक की
प्रश्न16- कोई भी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग निम्न में से किस सजा को पारित करने के लिए अधिकृत होता है?
उत्तर- ऐसी अवधि के लिए कारावास जो 3 वर्षों से अनधिक हो
प्रश्न17- द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय दण्डादेश दे सकता है-
उत्तर- 1 वर्ष तक की अवधि के लिए कारावास
प्रश्न18-द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट का न्यायालय कारावास का दण्डादेश दे सकता जिसकी अवधि अनधिक है-
उत्तर- 1 वर्ष से
प्रश्न19- किसी न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट की शक्तियों और कर्तव्यों का प्रयोग या पालन किया जा सकता है-
उत्तर- उसके पद उत्तर वर्ती द्वारा
प्रश्न20- द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 29 के अनुसार कितनी सजा देने का अधिकार है?
उत्तर- 1 वर्ष
Comments