अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए किसकी अनुमति ज़रूरी है? क्या कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रार विवाह पंजीकरण करने से इनकार कर सकता है? जानिए प्राविधान

AIBE की परीक्षा में भारतीय दण्ड सहिंता से काफी प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए यह सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
Indian Penal Code | Model Question Paper With Answer In Hindi For AIBE & Civil Judge 2023
इन सभी सवालों के जवाब के लिए भारतीय दण्ड सहिंता के संभावित प्रश्नों का संकलन दिया जा रहा है जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। भारतीय दण्ड सहिंता के मॉडल पेपर और गत वर्ष के पेपर के लिए वेबसाइट को कर लें और हमारे YouTube चैनल @judicialguru को सब्सक्राइब करें।
प्रश्न1- “प्रत्येक संविधि में दुराशय अंतर्निहित माना जाता है जब तक कि इसके प्रतिकूल सिद्ध नहीं किया जाता है।” यह किस वाद में व्यक्त किया गया था?
उत्तर- शेराज बनाम डे रूटजेन
प्रश्न2- निम्नलिखित में से कौन सा वाद आपराधिक मन: स्थिति (दुराशय) से संबंधित नहीं है?
उत्तर- बारीन्द्र कुमार घोष बनाम एम्पायर
प्रश्न3- गलत उत्तर बताइए-
कॉमन लॉ में दुराशय के सिद्धांत के निम्नलिखित मान्य अपवाद है-
उत्तर- वैयक्तिक उपताप
प्रश्न4- एक बालक तालाब में डूब रहा है। उधर से गुजरने वाले व्यक्ति ख स्वयं को कोई क्षति होने की
जोखिम उठाए बिना उस बालक को बचा सकता है किंतु वह ऐसा नहीं करता इस प्रकार वह-
उत्तर- किसी अपराध का दोषी नहीं है
प्रश्न5- निम्नलिखित में से कौन अपराध के लिए दायित्व के संबंध में दुराशय के सिद्धांत की आवश्यकता नहीं है?
उत्तर- चाहे उसने आपराधिक कार्य कारित किया हो या नहीं अभियुक्त लापरवाह हो
प्रश्न6- निम्नलिखित में से कौन सा एक सामान्य विधि में दुराशय के सामान्य सिद्धांत का मान्य अपवाद नहीं है?
उत्तर- मानहानि
प्रश्न7- प्रत्येक संविधि में दुराशय अंतर्निहित माना जाता है जब तक कि इसके प्रतिकूल संविधि की भाषा से प्रकट नहीं कर दिया जाता है। यह मत व्यक्त किया गया था-
उत्तर- शेराज बनाम डे रूटजेन में
प्रश्न8- यह कि ” केवल कार्य किसी को अपराधी नहीं बनाता यदि उसका मन भी अपराधी न हो” निम्नलिखित में से किस वाद में इस सिद्धांत की विवेचना की गई थी?
उत्तर- आर. बनाम टॉल्सन के वाद में
प्रश्न9- “अपने जीवन को सुरक्षित रखना सामान्यत: एक कर्तव्य है परंतु इसको दूसरों के लिए बलिदान कर देना परम कर्तव्य है।” यह टिप्पणी क्वीन बनाम डडले एंड स्टीफेन वाद में की गई थी, द्वारा-
उत्तर- लॉर्ड कालरिज
प्रश्न10- निम्नांकित में से एक ‘लोक सेवक’ नहीं है-
उत्तर- सहकारी समिति का सचिव
प्रश्न11- निम्नलिखित में से कौन सा लोक सेवक नहीं है?
उत्तर- विश्वविद्यालय का परीक्षक
प्रश्न12- दिल्ली में रहने वाला भारत का एक नागरिक इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में हत्या करता है तथा बाद में मुंबई में पाया जाता है। उसके ऊपर धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अधीन मुकदमा चलाकर उसे निम्न स्थान पर दंडित किया जा सकता है-
उत्तर- मुंबई में
प्रश्न13- भारतीय दंड संहिता में ‘स्त्री’ शब्द घोतक है-
उत्तर- किसी भी आयु की स्त्री
प्रश्न14- भारतीय दंड संहिता, 1860 के अंतर्गत दंडनीय कोई अपराध भारत के भूमि के बाहर कारित करने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी भारत के न्यायालय में उत्तरदाई होता है?
उत्तर- केवल, यदि वह भारत का नागरिक है, तब हाँ
प्रश्न15- भारतीय दंड संहिता में ‘न्यायालय’ (कोर्ट ऑफ जस्टिस) शब्द घोतक होता है-
उत्तर- ऐसे न्यायाधीश का जिसे केवल न्यायिकत: कार्य करने हेतु विधि द्वारा अधिकृत किया गया है
प्रश्न16- ‘पुरुष’ परिभाषित है-
उत्तर- भारतीय दंड संहिता की धारा 10 में
प्रश्न17- भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 21 के अनुसार, निम्न में से कौन लोक सेवक है?
उत्तर- संसद का सदस्य
प्रश्न18- निम्न में से कौन मूल्यवान प्रतिभूति नहीं है?
उत्तर- एक पट्टे की प्रतिलिपि
प्रश्न19- भारतीय दंड संहिता के प्रयोजनार्थ इस संहिता में किये गए कार्यों का निर्देश करने वाले शब्दों-
उत्तर- का विस्तार स्वेच्छया कार्यों एवं स्वेच्छया लोपो तक
प्रश्न20- भारतीय दंड संहिता 1860 में ‘सदोष लाभ’ एवं ‘सदोष हानि’ को परिभाषित किया गया है?
उत्तर- धारा 23 में
Comments