अंतर धार्मिक विवाह करने के लिए किसकी अनुमति ज़रूरी है? क्या कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रार विवाह पंजीकरण करने से इनकार कर सकता है? जानिए प्राविधान

PCS J की परीक्षा में भारतीय दंड संहिता से काफी प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए यह सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
Indian Penal Code 1860 | Model Question Paper With Answer In Hindi For Civil Judge (PCSJ) 2023
इन सभी सवालों के जवाब के लिए भारतीय दंड संहिता के संभावित प्रश्नों का संकलन दिया जा रहा है जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। भारतीय दंड संहिता के मॉडल पेपर और गत वर्ष के पेपर के लिए वेबसाइट को कर लें और हमारे YouTube चैनल @judicialguru को सब्सक्राइब करें।
प्रश्न1- भारतीय दंड संहिता प्रवत हुई-
उत्तर- 1 जनवरी 1862 से
प्रश्न2- निम्नलिखित में से सही कथन को इंगित कीजिए-
उत्तर- अपराध एक अवैधानिक कृत्य है
प्रश्न3- एक अपकार जिसमें पैरवी शासन या उसके अधीनस्थ व्यक्तियों द्वारा की जाती हो । यह कथन है-
उत्तर- ऑस्टिन का
प्रश्न4- अपराधिक विधि के प्रति कृतयात्मक दृष्टिकोण को उजागर किया है-
उत्तर- इंग्लैंड की वुल्फडेन समिति ने
प्रश्न5- अपराधिक दायित्व के दो अति महत्वपूर्ण तत्व है-
उत्तर- आशय एवं कार्य
प्रश्न6-निम्नलिखित में से कौन सा अपूर्ण अपराध है-
उत्तर- आपराधिक प्रयत्न
प्रश्न7- भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 1 संबंधित है-
उत्तर- संहिता के नाम और उसके प्रवर्तन के विस्तार से
प्रश्न8- निम्नलिखित में से कौन-सा आपराधिक दायित्व का आवश्यक तत्व है?
उत्तर- दुराशय
प्रश्न9- निम्न में कौन समान्यतः अपराध का आवश्यक तत्व है ?
उत्तर- आपराधिक कृत्य
प्रश्न10- अपराधिक मनःस्थिति में शामिल नहीं है-
उत्तर- हेतु
प्रश्न11- निम्न में से कौन अपराध का आवश्यक तत्व नहीं है?
उत्तर- हेतु
प्रश्न12- गलत उत्तर बतलाइए : अपराध के निम्नलिखित आवश्यक तत्व है-
उत्तर- ऐच्छिक या अनैच्छिक कार्य
प्रश्न13- आपराधिक दायित्व के दो अति महत्वपूर्ण तत्व हैं-
उत्तर- आशय एवं कार्य
प्रश्न14- निम्नलिखित में से कौन अपराध का आवश्यक तत्व नहीं है?
उत्तर- विधि के अधीन कार्य करने के लिए बाध्य एक मानव
प्रश्न15- कभी-कभी अपराध तब भी घटित होता है भले ही वह अपराधिक मनः स्थिति के साथ कारित न किया गया हो। ऐसे मामले हैं-
उत्तर- कठोर तत्व के
प्रश्न16- ‘पुरूष’ परिभाषित है-
उत्तर- भारतीय दंड संहिता की धारा 10 में
प्रश्न17- निम्नांकित में से ‘एक लोक सेवक’ नहीं है-
उत्तर- सहकारी समिति का सचिव
प्रश्न18- निम्नलिखित में से कौन सा लोक सेवक नहीं है?
उत्तर- विश्वविद्यालय का परीक्षक
प्रश्न19- भारतीय दंड संहिता में ‘स्त्री’ शब्द घोतक है-
उत्तर- जन्मजात बालिका सहित किसी भी आयु की महिला का
प्रश्न20- दिल्ली में रहने वाला भारत का एक नागरिक इस्लामाबाद में हत्या करता है तथा बाद में मुंबई में पाया जाता है। उसके ऊपर धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अधीन मुकदमा चलाकर उसे निम्न स्थान पर दंडित किया जा सकता है-
उत्तर- मुंबई में
प्रश्न21- निम्नलिखित में से किस अपराध में दुराशय एक आवश्यक तत्व नहीं है?
उत्तर- द्धिविवाह
Comments