सत्यमेव जयते!

Today's News

Indian Penal Code 1860 | Model Question Paper With Answer In Hindi For Civil Judge (PCSJ) 2023

PCS J की परीक्षा में भारतीय दंड संहिता से काफी प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए यह सेक्शन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

  • परीक्षा में क्या पूछा जायेगा? 
  • भारतीय दंड संहिता के पुराने पेपर?

Indian Penal Code 1860 | Model Question Paper With Answer In Hindi For Civil Judge (PCSJ) 2023

इन सभी सवालों के जवाब के लिए भारतीय दंड संहिता के संभावित प्रश्नों का संकलन दिया जा रहा है जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। भारतीय दंड संहिता के मॉडल पेपर और गत वर्ष के पेपर के लिए वेबसाइट को कर लें और हमारे YouTube चैनल @judicialguru को सब्सक्राइब करें।

प्रश्न1- भारतीय दंड संहिता प्रवत हुई-

  1. 6 अक्टूबर 1860 से
  2. 6 दिसंबर 1860 से
  3. 1 जनवरी 1861 से
  4. 1 जनवरी 1862 से

उत्तर- 1 जनवरी 1862 से

प्रश्न2- निम्नलिखित में से सही कथन को इंगित कीजिए-

  1. अपराध अनिवार्यता एक अनैतिक कृत्य है
  2. अपराध एक अवैधानिक कृत्य है
  3. अपराध अनिवार्यता एक समाज विरोधी कृत्य है
  4. अपराध अनिवार्यता एक धर्म विरोधी कृत्य है

उत्तर- अपराध एक अवैधानिक कृत्य है

प्रश्न3- एक अपकार जिसमें पैरवी शासन या उसके अधीनस्थ व्यक्तियों द्वारा की जाती हो ।  यह कथन है-

  1. पैटर्न का
  2. ऑस्टिन का
  3. कीटन का
  4. इस्टीफेन का

उत्तर- ऑस्टिन का

प्रश्न4- अपराधिक विधि के प्रति कृतयात्मक दृष्टिकोण को उजागर किया है-

  1. भारत के विधि आयोग ने
  2. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने
  3. इंग्लैंड की वुल्फडेन समिति ने
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च ने

उत्तर- इंग्लैंड की वुल्फडेन समिति ने

 प्रश्न5- अपराधिक दायित्व के दो अति महत्वपूर्ण तत्व है-

  1. आशय एवं कार्य
  2. आशय एवं क्षति
  3. क्षति एवं दोष सिद्ध
  4. तैयारी एवं दंड

उत्तर- आशय एवं कार्य

प्रश्न6-निम्नलिखित में से कौन सा अपूर्ण अपराध है-

  1. लोक न्यूसेंस
  2. आपराधिक प्रयत्न
  3. विधि विरुद्ध जमाव
  4. बलवा

उत्तर- आपराधिक प्रयत्न

प्रश्न7- भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 1 संबंधित है- 

  1. अपराध की परिभाषा से
  2. संहिता के नाम और उसके प्रवर्तन के विस्तार से
  3. संहिता के नाम और उसके क्षेत्राधिकार से
  4. उपयुक्त में से कोई नहीं

उत्तर- संहिता के नाम और उसके प्रवर्तन के विस्तार से

प्रश्न8- निम्नलिखित में से कौन-सा आपराधिक दायित्व का आवश्यक तत्व है?

  1. चेष्टा या प्रवृत्ति
  2. हेतु
  3. दुराशय
  4. इच्छा

उत्तर- दुराशय

 प्रश्न9- निम्न में कौन समान्यतः अपराध का आवश्यक तत्व  है ?

  1. चेष्टा
  2. आपराधिक कृत्य
  3. हेतु
  4. इच्छा

उत्तर- आपराधिक कृत्य

प्रश्न10- अपराधिक मनःस्थिति में शामिल नहीं है-

  1. हेतु
  2. आशय
  3. ज्ञान
  4. उपेक्षा

उत्तर- हेतु

प्रश्न11- निम्न में से कौन अपराध का आवश्यक तत्व नहीं है? 

  1. दुराशय
  2. आपराधिक कृत्य
  3. क्षति
  4. हेतु

उत्तर- हेतु

प्रश्न12- गलत उत्तर बतलाइए : अपराध के निम्नलिखित आवश्यक तत्व है-

  1. ऐच्छिक कार्य
  2. ऐच्छिक या अनैच्छिक कार्य
  3. दोषपूर्ण आशय
  4. कार्य मैं लोप भी सम्मिलित होता है

उत्तर- ऐच्छिक या अनैच्छिक कार्य

प्रश्न13- आपराधिक दायित्व के दो अति महत्वपूर्ण तत्व हैं-

  1. आशय एवं कार्य
  2. आशय एवं क्षति
  3. तैयारी एवं दंड
  4. क्षति एवं दोषसिद्धि

उत्तर- आशय एवं कार्य

प्रश्न14- निम्नलिखित में से कौन अपराध का आवश्यक तत्व नहीं है?

  1. विधि के अधीन कार्य करने के लिए बाध्य एक मानव
  2. ऐसे मानव के मन में दुराशय
  3. ऐसे मानव के कार्य से दूसरे व्यक्ति को कारित क्षति
  4. दुराशय को पूरा करने के लिए चाहे कार्य व्यक्ति द्वारा किया जाए अथवा नहीं

उत्तर- विधि के अधीन कार्य करने के लिए बाध्य एक मानव

प्रश्न15- कभी-कभी अपराध तब भी घटित होता है भले ही वह अपराधिक मनः स्थिति के साथ कारित न किया गया हो। ऐसे मामले हैं-

  1. संयुक्त दायित्व के
  2. प्रतिनिधित्व दायित्व के
  3. कठोर दायित्व के
  4. राज्य के दायित्व के

उत्तर- कठोर तत्व के

प्रश्न16- ‘पुरूष’ परिभाषित है-

  1. भारतीय दंड संहिता की धारा 13 में
  2. भारतीय दंड संहिता की धारा 9 में
  3. भारतीय दंड संहिता की धारा 11 में
  4. भारतीय दंड संहिता की धारा 10 में

उत्तर- भारतीय दंड संहिता की धारा 10 में

प्रश्न17- निम्नांकित में से ‘एक लोक सेवक’ नहीं है-

  1. परिसमापक
  2. सिविल जज
  3. न्यायालय की सहायता कर रहा पंचायत सदस्य
  4. सहकारी समिति का सचिव

उत्तर- सहकारी समिति का सचिव

प्रश्न18- निम्नलिखित में से कौन सा लोक सेवक नहीं है?

  1. नगर निगम आयुक्त
  2. संसद सदस्य
  3. विधायक
  4. विश्वविद्यालय का परीक्षक

उत्तर- विश्वविद्यालय का परीक्षक

प्रश्न19- भारतीय दंड संहिता में ‘स्त्री’ शब्द घोतक है-

  1. 15 वर्ष से ऊपर की आयु वाली किसी महिला का
  2. 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाली किसी महिला का
  3. 21 वर्ष से ऊपर की आयु वाली किसी महिला का
  4. जन्मजात बालिका सहित किसी भी आयु की महिला का

उत्तर- जन्मजात बालिका सहित किसी भी आयु की महिला का

प्रश्न20- दिल्ली में रहने वाला भारत का एक नागरिक इस्लामाबाद में हत्या करता है तथा बाद में मुंबई में पाया जाता है। उसके ऊपर धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अधीन मुकदमा चलाकर उसे निम्न स्थान पर दंडित किया जा सकता है-

  1. इस्लामाबाद में
  2. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हेग में
  3. मुंबई में
  4. उपयुक्त में से कहीं भी

उत्तर- मुंबई में

प्रश्न21- निम्नलिखित में से किस अपराध में दुराशय एक आवश्यक तत्व नहीं है?

  1. हमला
  2. मानहानि
  3. आपराधिक षड्यंत्र
  4. द्धिविवाह

उत्तर- द्धिविवाह

Comments

Unknown said…
M apni wife KO divorce dena chahta hu but wo mujhe mere bacho ko lekr blackmail krti h bolti h m dono bache le jaungi mujhe mere bache chahiye kya ap meri kuch help kr sakte ho pls🙏
Unknown said…
Mai and meri gf nabalik hai to vivah kaise kare sir

ख़बरें सिर्फ़ आपके लिए!

तलाक लेने में कितना खर्च आयेगा और यह खर्च कौन देगा? तलाक लेने से पहले यह कानून जान लें!

पति तलाक लेना चाहता और पत्नी नहीं तो क्या किया जाना चाहिए?

अब चेक बाउंस के मामले में जेल जाना तय है! लेकिन बच भी सकते हैं अगर यह क़ानूनी तरीका अपनाया तो!

तलाक़ के बाद बच्चे पर ज्यादा अधिकार किसका होगा माँ का या पिता का?

जानिए, पॉक्सो एक्ट (POCSO) कब लगता है? लड़कियों को परेशान करने पर कौन सी धारा लगती है?

बालिग लड़की का नाबालिग लड़के से शादी करने पर अपराध क्यों नहीं है? और क्या नाबालिग लड़की अपनी मर्ज़ी से शादी कर सकती है?

जमानत क्या है और किसी व्यक्ति की जमानत कैसे ले सकते हैं?

जानिए दाखिल खारिज़ क्यों ज़रूरी है और नहीं होने पर क्या नुकसान हो सकतें हैं?

लीगल खबरें आपके लिए!