सत्यमेव जयते!

Today's News

भारतीय दंड संहिता | IPC | PCSJ Model Question Paper with Answer

 प्रश्न1- “प्रत्येक संविधि में दुराशय अंतर्निहित माना जाता है जब तक कि इसके प्रतिकूल सिद्ध नहीं किया जाता है।” यह किस वाद में व्यक्त किया गया था?

  • शेराज बनाम डे रूटजेन
  • आर बनाम डडले एंड स्टीफेन
  • हार्डिंग बनाम प्राइस
  • आर बनाम प्रिंस

उत्तर-  शेराज बनाम डे रूटजेन

प्रश्न2- निम्नलिखित में से कौन सा वाद आपराधिक मन: स्थिति (दुराशय) से संबंधित नहीं है?

  • आर बनाम प्रिंस
  • क्वीन बनाम टॉल्सन
  • शेराज बनाम डी रूटजेन
  • बारीन्द्र कुमार घोष बनाम एम्पायर

उत्तर- बारीन्द्र कुमार घोष बनाम एम्पायर

प्रश्न3- गलत उत्तर बताइए-
 कॉमन लॉ में दुराशय के सिद्धांत के निम्नलिखित मान्य अपवाद है-

  • वैयक्तिक उपताप
  • आपराधिक अपमान लेख
  • लोक उपताप
  • न्यायालय की अवमानना

उत्तर- वैयक्तिक उपताप

प्रश्न4- एक बालक तालाब में डूब रहा है। उधर से गुजरने वाले व्यक्ति ख स्वयं को कोई क्षति होने की जोखिम उठाए बिना उस बालक को बचा सकता है किंतु वह ऐसा नहीं करता इस प्रकार वह-

  • किसी अपराध का दोषी नहीं है
  • आत्महत्या के दुष्प्रेरण का दोषी है
  • आपराधिक मानव वध का जो हत्या की कोटि में नहीं आता दोषी है
  • हत्या का दोषी है

उत्तर- किसी अपराध का दोषी नहीं है

प्रश्न5- निम्नलिखित में से कौन अपराध के लिए दायित्व के संबंध में दुराशय के सिद्धांत की आवश्यकता नहीं है? 

  • अभियुक्त अपने कृत्य में उन सभी तत्वों से अवगत हो जो उसे अपराध निर्मित करते हैं
  • अभियुक्त का आपराधिक कार्य आशयित हो
  • अभियुक्त को यह ज्ञात हो कि यह कृत्य जिसे वह कारित करने जा रहा है, अपराध है
  • चाहे उसने आपराधिक कार्य कारित किया हो या नहीं अभियुक्त लापरवाह हो

उत्तर- चाहे उसने आपराधिक कार्य कारित किया हो या नहीं अभियुक्त लापरवाह हो

प्रश्न6- निम्नलिखित में से कौन सा एक सामान्य विधि में दुराशय के सामान्य सिद्धांत का मान्य अपवाद नहीं है?

  • पब्लिक न्यूसेंस
  • आपराधिक अपलेख
  • न्यायालय की अवमानना
  • मानहानि

उत्तर- मानहानि


प्रश्न7- प्रत्येक संविधि में दुराशय अंतर्निहित माना जाता है जब तक कि इसके प्रतिकूल संविधि की भाषा से प्रकट नहीं कर दिया जाता है। यह मत व्यक्त किया गया था-

  • शेराज बनाम डे रूटजेन में
  • आर बनाम डडले एंड स्टीफेन में
  • क्वीन बनाम टॉल्सन में
  • आर बनाम अरनॉल्ड में

उत्तर- शेराज बनाम डे रूटजेन में

प्रश्न8- यह कि ” केवल कार्य किसी को अपराधी नहीं बनाता यदि उसका मन भी अपराधी न हो” निम्नलिखित में से किस वाद में इस सिद्धांत की विवेचना की गई थी?

  • आर. बनाम टॉल्सन के वाद में
  • नजीर अहमद बनाम किंग एम्परर
  • आर. बनाम गोविंदा
  • करतार सिंह बनाम स्टेट आफ पंजाब

उत्तर- आर. बनाम टॉल्सन के वाद में

प्रश्न9- “अपने जीवन को सुरक्षित रखना सामान्यत: एक कर्तव्य है परंतु इसको दूसरों के लिए बलिदान कर देना परम कर्तव्य है।” यह टिप्पणी क्वीन बनाम डडले एंड स्टीफेन वाद में की गई थी, द्वारा-

  • लॉर्ड डेनमैन
  • लॉर्ड कालरिज
  • लॉर्ड ऐकटन
  • न्यायाधीश पोलॉक

उत्तर-  लॉर्ड कालरिज

प्रश्न10- निम्नांकित में से एक ‘लोक सेवक’ नहीं है-

  • परिसमापक
  • सिविल जज
  • न्यायालय की सहायता कर रहा पंचायत सदस्य
  • सहकारी समिति का सचिव

उत्तर- सहकारी समिति का सचिव

प्रश्न11- निम्नलिखित में से कौन सा लोक सेवक नहीं है?

  • नगर निगम आयुक्त
  • संसद सदस्य
  • विधायक
  • विश्वविद्यालय का परीक्षक

उत्तर- विश्वविद्यालय का परीक्षक

प्रश्न12- दिल्ली में रहने वाला भारत का एक नागरिक इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में हत्या करता है तथा बाद में मुंबई में पाया जाता है। उसके ऊपर धारा 302 भारतीय दंड संहिता के अधीन मुकदमा चलाकर उसे निम्न स्थान पर दंडित किया जा सकता है-

  • इस्लामाबाद में
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हेग में
  • मुंबई में
  • उपयुक्त में कहीं भी

उत्तर- मुंबई में

प्रश्न13- भारतीय दंड संहिता में ‘स्त्री’ शब्द घोतक है-

  • वयस्क स्त्री
  • विवाहित स्त्री
  • किसी भी आयु की स्त्री
  • विवाहित स्त्री

उत्तर- किसी भी आयु की स्त्री

प्रश्न14- भारतीय दंड संहिता, 1860 के अंतर्गत दंडनीय कोई अपराध भारत के भूमि के बाहर कारित करने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी भारत के न्यायालय में उत्तरदाई होता है?

  • हां
  • केवल, यदि वह भारत का नागरिक है, तब हाँ
  • यदि वह जुर्म करने के पश्चात भारत में आता है, तब हां
  • नहीं

उत्तर- केवल, यदि वह भारत का नागरिक है, तब हाँ

प्रश्न15- भारतीय दंड संहिता में ‘न्यायालय’ (कोर्ट ऑफ जस्टिस) शब्द घोतक होता है-

  • उस कक्ष को जिसमें न्यायधीश अपनी बैठक करता है
  • एक सिविल जज के न्यायालय का
  • ऐसे न्यायाधीश का जिसे केवल न्यायिकत: कार्य करने हेतु विधि द्वारा अधिकृत किया गया है
  • उपरोक्त में से किसी का भी नहीं

उत्तर- ऐसे न्यायाधीश का जिसे केवल न्यायिकत: कार्य करने हेतु विधि द्वारा अधिकृत किया गया है

प्रश्न16- ‘पुरुष’ परिभाषित है-

  • भारतीय दंड संहिता की धारा 13 में
  • भारतीय दंड संहिता की धारा 9 में
  • भारतीय दंड संहिता की धारा 11 में
  • भारतीय दंड संहिता की धारा 10 में

उत्तर- भारतीय दंड संहिता की धारा 10 में

प्रश्न17- भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 21 के अनुसार, निम्न में से कौन लोक सेवक है?

  • संसद का सदस्य
  • राज्य विधायिका का सदस्य
  • मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर- संसद का सदस्य

प्रश्न18- निम्न में से कौन मूल्यवान प्रतिभूति नहीं है?

  • एक पट्टे की प्रतिलिपि
  • एक किराया पत्र
  • तलाक का विलेख पत्र
  • एक प्रमिसरी नोट

उत्तर- एक पट्टे की प्रतिलिपि

प्रश्न19- भारतीय दंड संहिता के प्रयोजनार्थ इस संहिता में किये गए कार्यों का निर्देश करने वाले शब्दों-

  • से आशय केवल स्वेच्छापूर्वक किए गए कार्य से है
  • से आशय सभी प्रकार के लोपो से है
  • का विस्तार स्वेच्छया कार्यों एवं स्वेच्छया लोपो तक
  • उपयुक्त में से कोई नहीं

उत्तर- का विस्तार स्वेच्छया कार्यों एवं स्वेच्छया लोपो तक

प्रश्न20- भारतीय दंड संहिता 1860 में ‘सदोष लाभ’ एवं ‘सदोष हानि’ को परिभाषित किया गया है?

  • धारा 22 में
  • धारा 23 में
  • धारा 24 में
  • धारा 27 में

उत्तर- धारा 23 में

Comments

ख़बरें सिर्फ़ आपके लिए!

तलाक लेने में कितना खर्च आयेगा और यह खर्च कौन देगा? तलाक लेने से पहले यह कानून जान लें!

पति तलाक लेना चाहता और पत्नी नहीं तो क्या किया जाना चाहिए?

अब चेक बाउंस के मामले में जेल जाना तय है! लेकिन बच भी सकते हैं अगर यह क़ानूनी तरीका अपनाया तो!

तलाक़ के बाद बच्चे पर ज्यादा अधिकार किसका होगा माँ का या पिता का?

जानिए, पॉक्सो एक्ट (POCSO) कब लगता है? लड़कियों को परेशान करने पर कौन सी धारा लगती है?

बालिग लड़की का नाबालिग लड़के से शादी करने पर अपराध क्यों नहीं है? और क्या नाबालिग लड़की अपनी मर्ज़ी से शादी कर सकती है?

जमानत क्या है और किसी व्यक्ति की जमानत कैसे ले सकते हैं?

जानिए दाखिल खारिज़ क्यों ज़रूरी है और नहीं होने पर क्या नुकसान हो सकतें हैं?

लीगल खबरें आपके लिए!