सत्यमेव जयते! Join Us on YouTube

मेहनत करो पसीना बहाओ और पसीना बेकार नहीं जायेगा बल्कि फ़ोन चार्ज करेगा! कमाल का आविष्कार है ये तो!

अब आपके पसीने से चार्ज होंगे फोन व स्मार्टवॉच

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उंगलियों पर पहनने वाला डिवाइस का प्रोटोटाइप बनाया है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने डिवाइस का एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। इसकी मदद से पसीने से फोन चार्ज होगा। इस डिवाइस को उंगलियों पर पहनाया जाएगा। रात में सोते या बैठे वक्त निकलने वाले पसीने से बिजली तैयार होगी। इससे स्मार्ट फोन चार्ज होगा। डिवाइस को कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है।

10 घंटे की नींद से डिवाइस ने लगभग 400 मिली जूल ऊर्जा एकत्र की। यह ऊर्जा 24 घंटे के लिए स्मार्ट वाच को चार्ज कर देगी। 1 घंटे की टाइपिंग व माउस पर क्लिक करने से डिवाइस ने 30 मिली जूल एकत्र किए।

समझिये की कैसे काम करता है डिवाइस? 

www.judicialguru.in

इस डिवाइस में इलेक्ट्रिकल कंडक्टर लगे हैं। इसमें कार्बन फोम का इस्तेमाल किया गया है जो उंगलियों से निकलने वाला पसीना सोखता है। इलेक्ट्रोड पर मौजूद एंजाइम पसीने के कणों के बीच केमिकल रिएक्शन शुरू करते हैं। इससे बिजली पैदा होती है। इलेक्ट्रोड के नीचे छोटी चिप लगाई गई है जिसे दबाने पर डिवाइस पावर जनरेट करने लगती है।

उंगलियों के लिए बनाई गई डिवाइस 

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हर उंगली में पहना जाए तो 10 गुना तक अधिक एनर्जी स्टोर की जा सकती है। उंगलियों के लिए डिवाइस इस लिए बनाया गया क्योंकि यहाँ पसीना अधिक निकलता है। पसीना निकलते ही पावर जनरेट होने लगता है। उंगलियों से पसीना यह नमी निकलने के लिए एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी की जरूरत नहीं पड़ती है। 

3 हफ्ते में फोन हो जाएगा फुल चार्ज 

www.judicialguru.in

डिवाइस धीरे-धीरे पावर तैयार करती है कि स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इंसान को करीब 3 हफ्ते तक इस डिवाइस को पहने रहना होगा। लेकिन इसकी चार्जिग क्षमता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Comments

ख़बरें सिर्फ़ आपके लिए!

तलाक लेने में कितना खर्च आयेगा और यह खर्च कौन देगा? तलाक लेने से पहले यह कानून जान लें!

पति तलाक लेना चाहता और पत्नी नहीं तो क्या किया जाना चाहिए?

अब चेक बाउंस के मामले में जेल जाना तय है! लेकिन बच भी सकते हैं अगर यह क़ानूनी तरीका अपनाया तो!

तलाक़ के बाद बच्चे पर ज्यादा अधिकार किसका होगा माँ का या पिता का?

जानिए, पॉक्सो एक्ट (POCSO) कब लगता है? लड़कियों को परेशान करने पर कौन सी धारा लगती है?

बालिग लड़की का नाबालिग लड़के से शादी करने पर अपराध क्यों नहीं है? और क्या नाबालिग लड़की अपनी मर्ज़ी से शादी कर सकती है?

जमानत क्या है और किसी व्यक्ति की जमानत कैसे ले सकते हैं?

जानिए दाखिल खारिज़ क्यों ज़रूरी है और नहीं होने पर क्या नुकसान हो सकतें हैं?

लीगल खबरें आपके लिए!